BWF World Tour Finals 2022: भारत के एकलौते खिलाडी एचएस प्रणय ग्रुप ए में दुनिया के नंबर 1 विक्टर एक्सेलसन के साथ दिखेंगे

भारत के एकमात्र खिलाडी एचएस प्रणय 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में डेब्यू कर रहे हैं और उन्हें वर्ल्ड नंबर 1 विक्टर एक्सेलसेन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

एचएस प्रणय 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में पदार्पण कर रहे हैं एचएस प्रणय 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में पदार्पण कर रहे हैं

वर्ल्ड नंबर 12 एचएस प्रणॉय को ग्रुप ए में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन, वर्ल्ड नंबर 14 जापान के कोडाई नारोका और वर्ल्ड नंबर 17 चीन के लू गुआंग जू के साथ रखा गया है।

ग्रुप बी में लोह कीन यू, एंथोनी गिंटिंग, जोनाथन क्रिस्टी और चाउ टीएन चेन शामिल हैं। हर ग्रुप से टॉप दो खिलाड़ी नॉकआउट में पहुंचेंगे।

ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन बैंकाक 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने के प्रबल दावेदार हैं। एचएस प्रणय के खिलाफ उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 5-1 है, लेकिन नवंबर में आखिरी भिड़ंत हार गए थे।

LET THE SHOW BEGIN 🎬🔥

📺: @justvoot, @JioCinema & @Sports18

📸: @badmintonphoto#BWFWorldTourFinals#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/rQVXwYsz4s
— BAI Media (@BAI_Media) December 7, 2022

एचएस प्रणय ने 2022 सिंगापुर ओपन में जापानी शटलर और फ्रेंच ओपन में चीनी शटलर से हारकर कोडाई नारोका और लू गुआंग ज़ू दोनों का एक-एक बार सामना किया है।

दिल्ली के 30 वर्षीय निवासी ने कहा, "मैं अपना बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल अभियान शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। यह साल के अंत में होने वाली चैंपियनशिप में मेरा पहला मौका है। मुझे उम्मीद है कि मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।"

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट एचएस प्रणय सीजन-एंड चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय शटलर बनने का लक्ष्य रखेंगे क्योंकि पीवी सिंधु 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली अकेली भारतीय बनीं।

एचएस प्रणय ने इस सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है और चार साल बाद टॉप 15 में वापसी की है। उन्होंने भारतीय दल को अपना पहला थॉमस कप खिताब जीतने में मदद की, स्विस ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहे, और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 में सेमीफाइनल तक पहुंचे।

भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, "उन्होंने लंबे समय तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उनके लिए खिताब जीतने का समय आ गया है। किसी भी दिन दुनिया के टॉप खिलाड़ियों को हराने की उनकी क्षमता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।"